Friday, 10 October 2014

फासले इस क़दर दरमियाँ हो गए

फासले इस क़दर दरमियाँ हो गए,
आज़ माँ-बाप भी मेहमाँ हो गए।

खून से जो रहे सींचते उम्र भर,
दरकिनार आज़ वो बागबाँ हो गए।

दायरे-दिल में जिनका मकाँ था कभी,
यार कूचा-ए-दिल से रवाँ हो गए।

देश के वास्ते कर गए जां फ़िदा,
आज बे क़द्र नामो-निशाँ हो गए।

दास्तां हम सुनायें किसे अब यहाँ,
लोग बहरे सभी अब यहाँ हो गए।

No comments:

Post a Comment